Home Breaking छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई, राजधानी रायपुर के खरोरा से दो...

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई, राजधानी रायपुर के खरोरा से दो आरोपी गिरफ्तार!

20
0



खरोरा/रायपुर: थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम मांठ में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में ग्रामीण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार ग्राम मांठ वार्ड क्रमांक 02 निवासी हेमंत सिंह मरावी ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रायपुर निवासी सुशांत ज्ञानिक एवं उसके सहयोगी पीयूष पटेल द्वारा गांव के आदिवासी मोहल्ले में आकर कथित रूप से हिन्दू धर्म एवं देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं। साथ ही ग्रामीणों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया गया।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना खरोरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302, 3(5) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना खरोरा पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए शिकायतकर्ता एवं अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुशांत ज्ञानिक और पीयूष पटेल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी—1. सुशांत ज्ञानिक, पिता स्व. नरेंद्र कुमार ज्ञानिक, उम्र 40 वर्ष, निवासी न्यू पुरैना रायपुर, थाना राजेंद्र नगर।2. पीयूष पटेल, पिता स्व. कुबेर पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती रायपुर।पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here