रायपुर/तिल्दा नेवरा: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से जारी इस शासकीय आदेश के तहत कुल पांच पार्षदों को नामांकित किया गया है।
पवन कुमार अग्रवाल का मनोनयन: इस सूची में तिल्दा नेवरा से प्रमुख रूप से श्री पवन कुमार अग्रवाल को पार्षद (एल्डरमैन) के रूप में मनोनीत किया गया है। यह सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
मनोनीत पार्षदों की पूरी सूची:श्री पवन कुमार अग्रवाल, श्रीमती आरती गिलहरे, श्री अनिल नायक श्रीमती सुधा चौबे श्री सुरेश कुमार लखवानी इस घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के राजनैतिक गलियारों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है







