Home Breaking तिल्दा-नेवरा में स्वामित्व योजना के तहत बांटे गए प्रॉपर्टी कार्ड, ग्रामीणों को...

तिल्दा-नेवरा में स्वामित्व योजना के तहत बांटे गए प्रॉपर्टी कार्ड, ग्रामीणों को मिला अपनी जमीन का मालिकाना हक

9
0



तिल्दा-नेवरा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को उनकी आबादी भूमि का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम मानपुर एवं परसदा में ग्रामीण प्रचलित आबादी में बसे पात्र व्यक्तियों को अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) का वितरण किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि का अधिकार अभिलेख मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी तथा बैंक ऋण सहित अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने बताया कि ग्राम मानपुर एवं परसदा के बाद शीघ्र ही तहसील तिल्दा-नेवरा के सभी 63 ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्वे एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से संपत्तियों का सटीक सीमांकन किया गया है, जिससे ग्रामीणों को पारदर्शी एवं प्रमाणिक दस्तावेज प्राप्त हो सकें। ग्रामीणों ने भी योजना को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे सरकार की सराहनीय पहल बताया।स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here