Home Breaking चाकू लेकर घूमने वालों से लेकर मारपीट के आरोपियों तक—08 पर पुलिस...

चाकू लेकर घूमने वालों से लेकर मारपीट के आरोपियों तक—08 पर पुलिस का शिकंजा, 04 असामाजिक तत्व भी किए गए निरुद्ध

17
0



तिल्दा-नेवरा: क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तिल्दा-नेवरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 08 आरोपियों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं ग्राम बिलाड़ी में मारपीट के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 04 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

चाकू दिखाकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तारग्राम खुडमुड़ी एवं ग्राम रजिया में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर घूमने और आम नागरिकों व राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।आरोपी:दानेश्वर टंडन उर्फ जुगरू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ी।सूरज चतुर्वेदी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ी।

ग्राम बिलाड़ी में मारपीट, 02 आरोपी गिरफ्तारदिनांक 28 अगस्त 2026 की रात ग्राम बिलाड़ी के जैतखाम पारा में लक्ष्मीनारायण कोसले के साथ गाली-गलौच कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।मामले में अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी:दिनेश कुमार पाठक उर्फ टिंगू मेहर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बिलाड़ी।मनीष कुमार वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिलाड़ी।

04 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाईक्षेत्र में विवाद, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।निरुद्ध व्यक्ति: शंकर बघेल, अजीत कुमार बंछोर, कुलेश्वर यादव और दया राम ध्रुव।

अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजरतिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, राहगीरों को डराने-धमकाने, मारपीट, अड्डेबाजी अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध, अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here