Home Breaking तिल्दा नेवरा में चबूतरे पर मिली अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश, पुलिस...

तिल्दा नेवरा में चबूतरे पर मिली अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, वारिसों की तलाश

9
0



रायपुर/तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शीतला मंदिर के सामने बने सीमेंट के चबूतरे पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र करीब 65-70 साल है। वह पिछले 15-20 दिनों से इसी इलाके में रहकर मांगकर अपना गुजारा कर रही थी।महिला का हुलिया:रंग: सांवला बाल: सिर के बाल सफेद पहचान: सामने के दांत टूटे हुए हैं पुलिस की अपील:कल दिनांक 17 मई 2026 को शव मिलने के बाद तिल्दा नेवरा पुलिस ने महिला के वारिसों की काफी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर उप निरीक्षक पी. आर. साहू की मौजूदगी में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर कफन-दफन (अंतिम संस्कार) कर दिया गया है।थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस हुलिए की महिला के बारे में कोई भी जानकारी या उनके परिजनों का पता चले, तो तुरंत थाना तिल्दा नेवरा को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here