तिल्दा-नेवरा: ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा के धन पर क्षेत्र के पास प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राम प्रसाद बघेल, नायब तहसीलदार, राजस्व अमला एवं नेवरा थाना पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चलायी गई। बुलडोजर चलते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा —“कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि अवैध निर्माण या अवैध कार्य करेगा तो उसके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।”जिला पंचायत सदस्य पर लगे गंभीर आरोप? इसी बीच कार्रवाई के दौरान एक नया मामला भी चर्चाओं में आ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक जिला पंचायत सदस्य पर सरकारी भूमि को बेचने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं? बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर जांच चल रही है।सूत्रों के अनुसार, नेवरा थाना में इस मामले को लेकर जल्द ही प्रकरण दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।पुलिस बल रहा तैनात कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से निपटने के लिए नेवरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से अवैध कब्जों को हटाया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह लगातार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और शासकीय भूमि सुरक्षित रह सके।







