Home Breaking तिल्दा-नेवरा में सनसनी: घर के अंदर मिला युवक का संदिग्ध शव, हत्या...

तिल्दा-नेवरा में सनसनी: घर के अंदर मिला युवक का संदिग्ध शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

15
0



तिल्दा-नेवरा: थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक वार्ड नंबर 4 में उस समय सनसनी फैल गई जब संतु कोठारी नामक युवक का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है तथा आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की मौत सामान्य नहीं लग रही है, जिसके चलते हत्या की आशंका और गहरा गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल तिल्दा-नेवरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद अंबेडकर चौक क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here