हिरमी रावन: कल शुक्रवार को हिरमी नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मां वैभव लक्ष्मी व्रत का उद्यापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। व्रती कुसुम जायसवाल द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की गई। विवाहित महिलाओं को दी व्रत की प्रेरणा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। उद्यापन के इस पावन अवसर पर व्रती कुसुम जायसवाल ने समाज की विवाहित महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को मां वैभव लक्ष्मी व्रत की महिमा बताते हुए यह व्रत रखने की प्रेरणा दी, ताकि माता रानी की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास बना रहे। श्रद्धापूर्वक सुनी गई वैभव लक्ष्मी कथा पूजन के पश्चात मुख्य व्रती कुसुम जायसवाल द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मां वैभव लक्ष्मी व्रत की पावन कथा का श्रवण कराया गया। कथा श्रवण के बाद मां लक्ष्मी की आरती की गई और उपस्थित महिलाओं को सुहाग सामग्री व प्रसाद वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस मांगलिक और धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से रमा मढरिया, सीमा वर्मा, छबिली वर्मा, चितरेखा जायसवाल, सरस्वती साहू,भुनेश्वरी पटेल, शिवानी और कमला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।







