छत्तीसगढ़: विश्व पशु चिकित्सा दिवस 25 अप्रैल क़े शुभ दिन पर आज ही गौमाता ने 2 बछड़े और 1 बछिया को ज न्म दी । संयोग कहे या भगवान की लीला पर आश्चर्यचकित करने वाली समाचार आया । पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्यरत ए आई टेक्निशियन लोचन प्रसाद पटेल /पिता मुनकु राम पटेल मु/पो.-मानिकपुर बड़े, तह/थाना – सरिया,विकास खंड बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ. ग.) जो की वर्ष 2009-2015 तक जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना में काम किया तथा,2015 से अबतक पशुधन विकास विभाग में MAITRI (बहुउद्देशीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता )के रूप मे अधीनस्थ संस्था – AISC-बोन्दा, AIC- बरमकेला के अंतर्गत कार्यरत है । वर्ष 2025-26 मे श्री लोचन पटेल द्वारा गाय /भैस मे 720 कृत्रिम गर्भाधान किया एवं 283 वत्स उत्पादन हुआ । सेक्स सोर्टेड सीमन द्वारा 25 बछिया उत्पन्न हुआ है जिसमे से एक 14/07/25 को मेरे द्वारा पड़ोसी ग्राम कांशीडीह मे केशव/मोहन पटेल मो. 8965081634 के घर HFx गाय मे कृत्रिम गर्भाधान किया था जो कि वह गाय 25/04/26 को शंकर HF बछिया -2,एवं बछडा-1, तीन बच्चा( triplet) को जन्म दिया. ईश्वर की कृपा से तीनो बच्चे एवँ गाय स्वस्थ है. यह कुदरत का एक और करिश्मा है। बता दे कि पशुपालक केशव पटेल भी बहुत खुश है. किसान ने कहा कि कभी भी गाय या भैंस गर्मी में आने से तत्काल बुलाते है और कृत्रिम गर्भाधान करा लेते है लोचन पटेल जी के द्वारा हम पशुपालक को बहुत सुविधा मिलता हैं। कार्यकर्ता लोचन पटेल ने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और श्वेत क्रांति लाने का एक अभियान है किसान हर तरह से मजबूत बने जिनमें एक डेयरी कार्य भी काफी अच्छा है । हमारे मुख्य कार्य में कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, बांझपन प्राथमिक उपचार, सभी प्रकार के टीकाकरण पशु शिविर साथ ही पशु संगणना और गांव गांव में जाकर पशुधन विकास विभाग के योजनाओं बारे में जानकारी देना । साथ ही यह भी कहा कि अभी तक से जो कार्य आधारित मानदेय राशि मिलता है वो आज के महंगाई के हिसाब से कम है। में शासन प्रशासन से निवेदन करूंगा कि कार्य आधारित मानदेय राशि को भी बढ़ाया जाय और एक निश्चित मासिक मानदेय भी दिया जाय जो हमारी छग paiw गौसेवक एवं मैत्री महासंघ विगत कई वर्षों से मांग कर रहे है । आज लोचन पटेल के एक अच्छे कार्य को लेकर छग paiw गौसेवक एवं मैत्री महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने बधाई दिया और कहा कि हम लोग विभाग का कंधा से कंधा मिलाकर सभी कार्यों में सहयोग करते आ रहे है विगत् 26 वर्षों से कार्य आधारित मानदेय पर कार्य कर रहे है पर एक निश्चित मासिक मानदेय भी नहीं मिलना साथ ही कई प्रकार की जो सुविधा नहीं मिल पाना जो चिंता की बात है। आज बधाई देने वाले में डा भारती पटेल जी, डा नरेश खुटे जी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी में शुभम् पंडा जी, मयंक जांगड़े जी,साथ ही छग paiw गौसेवक एवं मैत्री महासंघ के प्रांत स्तर से ओमप्रकाश सिन्हा सुनील जैन पुष्पकांत शर्मा धर्मेश अटनागर रामकृष्ण सिन्हा भूषण देवांगन युवराज चौधरी सुशील चौधरी जी प्रभुलाल चंद्रा इत्यादि ने बधाई दिए ।







