रायपुर: प्रकरण में पीड़िता दिनांक 23.04.2026 को दोपहर करीब 02ः00 बजे घर से बिना बतायें निकल गई थी, पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कबीर नगर में गुम इंसान क्रमांक 20/26 दर्ज करायी थी पता तलाश दौरान पीड़िता दिनांक 25.04.26 को मिली जिसे पूछताछ करने पर बताई की रास्ता भटक जाने से यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात्रि करीब 8-9 बजे एक आटो को रूकवाई, आटो वाले को अपने घर छोड़ने बोली तो आटो वाला छोड दुंगा कहकर आटो में बिठाया और पीड़िता को उसके घर नही ले जाकर दूसरे घर में ले गया जहां पर कोई नही था, और पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को श्रीमान पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम क्षेत्र रायपुर द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश कर आज दिनांक 25.04.26 को आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया कि आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।गिरफ्तार आरोपी – पंकज पाण्डेय पिता लालचंद पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)






