फटाखा फोड़ने से मना करने पर तीन युवकों ने चाकू मारकर एक युवक की जान ले ली
धमतरी: सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां फटाखा फोड़ने से मना करने पर तीन युवकों ने चाकू मारकर एक युवक की जान ले ली. इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.. बताया जा रहा है कि 5 जून की रात मैला गड्ढा महिमा सागर वार्ड निवासी नरेश माली के घर के पास आरोपी हेमंत, दिनेश और सुनील सोम बर्थडे मना रहे थे. और साथ ही पटाखा भी फोड़ रहे थे. जिसको लेकर मृतक नरेश माली ने फटाखा फोड़ने से मना किया. जिससे तैश में अगर तीनों युवकों ने पहले तो उसके साथ मारपीट किया, जिसके बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर कर दिया. वहीं घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






