Home Breaking बीच सड़क में नाबालिगों का उत्पात, वायरल वीडियो आया सामने, पुलिस ने...

बीच सड़क में नाबालिगों का उत्पात, वायरल वीडियो आया सामने, पुलिस ने हिरासत में लेकर दी समझाइश

70
0



मारपीट के मामले में पुलिस नाबालिगों को हिरासत में लेकर दी समझाइश

बिलासपुर: जिले सरकंडा क्षेत्र में बीच सड़क में नाबालिगों का आतंक सामने आया है, जिसमें आपसी विवाद पर नाबिग लड़के सड़क में कोहराम मचाते नजर आ रहे है,जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें पुलिस से बेखौफ नाबालिग बीच सड़क में मारपीट करते नजर आ रहे है,वही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर उन्हें समझाइश दी,फिर छोड़ दिया,सरकंडा इलाके में बीच सड़क में उत्पात मचाने वाले नाबालिग चिंगराज पारा के रहने वाले है। वीडियो दिख रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा नाबालिग एक लड़कों को बेल्ट और शराब की बॉटल से दौड़ा दौड़कर मार रहे है। ये घटना देर रात की बताई जा रही है। खुलेआम हुई इस मारपीट की घटना पुलिस पेट्रोलिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे है। क्या इन नाबालिग लड़कों के अंदर पुलिस का जरा भी खौफ नहीं ये भी एक बड़ा सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here