शॉर्ट सर्किट या असामाजिक तत्वों का कारनामा,कई वाहने जलकर खाक
बिलासपुर : शहर में फायर गैंग सक्रिय है जो आए दिन वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहे है,वही अशोकनगर अटल आवास में बीती रात आगजनी की वारदात सामने आई है। जिसमें लोगों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने घर के अंदर खड़ी करीब 10 बाइकों में आग लगा दी, जिससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए। यह घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि यह आग शॉर्टसर्किट से नहीं लगी है, बल्कि जानबूझकर किसी ने बाइक में आग लगाई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्यवाही कर रही है। आगजनी के मामले ने पुलिस प्रवक्ता रश्मित कौर ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के खमतराई अटल आवास में आगजनी की घटना सामने आई है जिसमें उन्होंने आगजनी शॉर्ट सर्किट की वजह से होना बताया है,जिनका कहना है इस मामले में बिजली विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है, आगे की जांच जारी है।






