न्यायधानी में सनसनीखेज वारदात,पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर खुद करली आत्महत्या,
बिलासपुर: जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम केशला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है,इस दिल दहला देने वाली घटना में 75 साल के बुजुर्ग घनश्याम साहू ने अपनी पत्नी इंदिरा साहू को मौत के घाट उतार दिया, और खुद फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी, ये घटना देर रात की है, इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिजन सुबह उनके कमरे गए, जहां उन्होंने देखा कि बुजुर्ग फांसी के फंदे पर लटका है और बेड में महिला की खून से सनी लाश पड़ी है। जिसके बाद मृतक के बेटे ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी,इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और फॉरेंसिक पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता रश्मित कौर ने बताया कि मृतक घनश्याम अपने बेटे की मौत के बाद से अजीब हरकत करने लगा था। जो छोटी छोटी बात पर परिवार वालों से विवाद करता था जिसने देर रात किसी बात को लेकर हाशिया से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है।






