कोलकाता की मशहूर पीली टैक्सी नए अवतार में फिर करेगी वापसी
न्यूज डेस्क कोलकाता : मशहूर पीली टैक्सी नए अवतार में फिर करेगी वापसी.कोलकाता में अब मार्च से पीले टैक्सियों का नया प्रतीक अपना लिया गया है. एमिशन नॉर्म्स के कारण एंबेसडर कारों को शहर से हटाया जाएगा और उनकी जगह मारुति सुजुकी वैगनआर हैचबैक कारें लेंगी. कोलकाता के पास हिंदमोटर में निर्मित होने वाली एंबेसडर कारों को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, जो अब तक बिना किसी ऐप के निजी टैक्सी सेवा के रूप में संचालित होती थीं.







