सारंगढ़ से सरायपाली होते हुए रायपुर ले जाते हुए वाहन चालक को किया गया नकली नोटों के बंडलों के साथ गिरफ्तार।
महासमुंद : साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छिपाकर ले जा रहे थे सरायपाली पुलिस ने मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा ।
सरायपाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पिकअप वैन क्रमांक सीजी 13 AU 4670 से नकली नोट सारंगढ़ तरफ से रायपुर तरफ जा रहा है जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल अग्रसेन चौक सरायपाली में घेराबंदी कर आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिंह सिदार उम्र 18 वर्ष निवासी सराईपाली थाना सारंगढ़ के कब्जे से 04 प्लास्टिक बोरी जिसके अंदर 500- 500 रू के कुल 760 बण्डल कुल 38000000 रू के नकली नोट बरामद हुआ आरोपी से पूछ पास करने पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रुपए की लालच में यह घटना कारित कर रहा था।
जिस पर तत्काल थाना सरायपाली द्वारा वाहन चालक व उसके सथियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा समस्त नकली नोटों को जप्त किया गया प्रकरण में उक्त आरोपी के साथ-साथ और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं वह कहां पर इस प्रकार के नकली नोटों की छपाई की जा रही है इस संबंध में पुलिस टीम लगातार विवेचना तथा आरोपी से पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम:01. अरुण सिदार s/o जयपाल सिदार उम्र 18 वर्ष साकिन सरायपाली जिला सारंगढ़।






