Home Breaking छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर, 61 सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति...

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर, 61 सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति सूची जारी

6
0



रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए 61 अधिकारियों की योग्यता सूची जारी कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, निर्धारित मानकों और विभागीय प्रक्रिया के तहत चयनित 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस सूची के बाद संबंधित अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।पदोन्नति की आगामी प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित अधिकारियों को औपचारिक पदोन्नति आदेश जारी कर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुलिस विभाग का मानना है कि, इस पदोन्नति से न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पुलिसिंग व्यवस्था को भी और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here