कोरिया: 500 एकड़ क्षेत्र में फैले विशाल झुमका जलाशय को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने की घोषणा। साय ने झुमका जलाशय में बोटिंग का आनंद लेते हुए कहा, कि यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कार्ययोजना बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा।जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ देश के पर्यटन मानचित्र में भी यहां की खूबसूरती अंकित होगी।

झुमका जल महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने घुनघुट्टा जलाशय को भी पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साय ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोरिया जिले में नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की।
अपने कोरिया प्रवास के दौरान साय ने क्षेत्र के विकास के लिए ,74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।







