Home Breaking बीजेपी की सूची जारी होते ही, बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र बना चर्चा...

बीजेपी की सूची जारी होते ही, बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र बना चर्चा का विषय, क्षेत्र में हो रही है विभिन्न प्रकार की बाते….पढिए पूरी खबर

532
0



बलौदा बाजार: भारतीय जनता पार्टी ने कल अपनी दूसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है इसके बाद कांग्रेस में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बीजेपी ने भारतीय जनता पार्टी से टंक राम वर्मा को बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किए हैं।अब देखना यह है कि टंक राम वर्मा का सामने कांग्रेस पार्टी किस व्यक्ति को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

वही बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के दो-तीन दावेदारों के नाम सामने हैं।

जिसमें से पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा,

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन द्विवेदी,

पूर्व विधायक जनक राम वर्मा के नाम सामने हैं।

दूसरी ओर विधायक प्रमोद कुमार शर्मा लगातार दिल्ली दौरा कर रहे हैं वह बलौदा बाजार विधानसभा के लिए टिकट लाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं सूत्रों ने यह भी बताया कि अगर विधायक प्रमोद कुमार शर्मा को टिकट नहीं मिला तो वह इस बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने होंगे।

बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से अगर जानकारों की माने तो उनका कहना है कि इस चुनावी में त्रिकोणीय मुकाबला बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here