Home Breaking अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की उम्र...

अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस!

28
0



रायपुर छत्तीसगढ़: की राजनीति से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर से भाजपा सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्ग-भिलाई और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई, वहीं वर्ष 2023 में दूसरी बार विधायक बने।2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25 हजार 263 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उनके निधन को छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here