Home Breaking दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों की ली गई बैठक! सुरक्षा...

दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों की ली गई बैठक! सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के संकेत

25
0



रायपुर: दीपावली पर्व को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम क्षेत्र में पटाखा दुकानों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में पटाखा व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री राहुल देव शर्मा ने पटाखा कारोबारियों को सुरक्षित तरीके से पटाखों के भंडारण और विक्रय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखा दुकानें केवल निर्धारित और अनुमत स्थानों पर ही लगाई जाएं। प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र और आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखना अनिवार्य होगा। दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ, धूम्रपान और खुली आग पर रोक रहेगी।इसके अलावा दुकानों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने, आवागमन के रास्ते बाधित नहीं करने और तय सीमा से अधिक पटाखों का भंडारण नहीं करने के निर्देश भी दिए गए।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने व्यापारियों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करें और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल, आजाद चौक थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर, अग्निशमन निरीक्षक लीलेश्वर सिंह, नगर निगम के अधिकारी, पुलिसकर्मी और पटाखा व्यवसायी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here