Home Breaking शक के भूत ने ली युवती की जान! 4 साल का प्यार...

शक के भूत ने ली युवती की जान! 4 साल का प्यार बना काल! चरित्र पर शक के चलते प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

5
0



रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव 4 अगस्त को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में मिला था। पोस्टमार्टम और जांच में सामने आया कि युवती के मुंह में दुपट्टा ठूंसकर उसी से गला घोंटा गया और फिर उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए सिर पानी में डुबो दिया गया।जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी करण तांडी (23 वर्ष) पर संदेह जताया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी को युवती के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 3 अगस्त की शाम मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर युवती की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी – करण तांडी पिता अरछू तांडी उम्र 23 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर, चंडी मंदिर के पास रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here