Home Breaking स्वामी आत्मानंद स्कूल रायखेड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के...

स्वामी आत्मानंद स्कूल रायखेड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भारी वृक्षारोपण

4
0



तिल्दा नेवरा : स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा में गत दिवस इको क्लब एवं ग्राम पंचायत रायखेड़ा के द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से छात्रों को जोड़ने का एक मुहीम है। जिससे न केवल विद्यालय परिसर हरा भरा रहेगा, बल्कि वायु की गुणवत्ता में भी सुधार होगा ।तथा ताजी हवा और तनाव मुक्त वातावरण तैयार होगा।इस अवसर पर सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” जिसका उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करने के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना और देश में हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। वायु प्रदूषण को कम करना और आने वाली पीढियो के लिए शुद्ध हवा व जल संरक्षण सुनिश्चित करना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नियम पीपल अमरुद कटहल गुलमोहर वाला आदि पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री दिनेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत रायखेड़ा,भोज राम धीवर उप सरपंच, पेमेंद्र वर्मा (एस एम सी अध्यक्ष),ललित वर्मा (सचिव ग्राम पंचायत रायखेड़ा) बालकृष्ण वर्मा,सोनू वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर)फणीश्वर ध्रुव, बद्री प्रसाद वर्मा,कुशल दास मानिकपुरी (पंच)किशन साहू (पंच),रुक्मणी नायक (पंच),अंजू वर्मा (पंच, सेवती धीवर (पंच),प्रतिभा धीवर (पंच),चित्र रेखा यादव (पंच),रामकुमार यादव (पंच), कुमारी बाई वर्मा (पंच) घनश्याम कुर्रे (रोजगार सहायक) संतोष कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य, गजेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा, ज्योतिकश्यप, स्मृति दबडघाव, मोती सिंह ध्रुव, सरिता वर्मा, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा, अनु वर्मा,शशि वर्मा,मुल्केश्वर बांधे, खिलेश्वरी पटेल, गीतांजलि धुर्वे सहितसभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here