रायपुर: 7 दिनों में पूरी होगी कार्रवाईरायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए बड़ी खबर है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और आम नागरिकों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रायपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा और ऑटो में यूनिक QR कोड चस्पा किए जाएंगे।
ट्रैफिक मुख्यालय में हुई बड़ी बैठक आयोजन: कालीबाड़ी स्थित यातायात मुख्यालय में आज शाम 4:00 से 5:00 बजे तक विशेष बैठक और ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ।अध्यक्षता: पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री विवेक शुक्ला ने बैठक की कमान संभाली।अधिकारी: एडिशनल डीसीपी दौलत राम पोर्ते समेत सभी ट्रैफिक एसीपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों को मिली ट्रेनिंगस्कैनिंग: पुलिस और क्यूआरटी (QRT) स्टाफ को QR कोड स्कैन कर ड्राइवर का डेटा निकालने की ट्रेनिंग दी गई।डाटा संधारण: इस मुहिम से सभी चालकों का पूरा रिकॉर्ड पुलिस के पास डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।डेडलाइन: सभी थाना प्रभारियों को QR कोड बांट दिए गए हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में 07 दिनों के भीतर यह काम पूरा करने के निर्देश मिले हैं।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी अपीलफोन आने पर जाएं: जिन चालकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हें पुलिस फोन करके बुलाएगी। निःशुल्क सेवा: तय थाने में गाड़ी ले जाने पर पुलिस नंबर का मिलान करेगी और फ्री में QR कोड लगाएगी।
सहयोग की अपील: रायपुर यातायात पुलिस ने सभी चालकों से इस जनसुरक्षा के कार्य में पूरा सहयोग करने को कहा है।







