Home Breaking रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, लंबे समय...

रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

20
0



रायपुर: राजधानी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रायपुर के कोतवाली थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर की बड़ी कार्रवाई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और DCP (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के कड़े निर्देश के बाद टीम ने की छापेमारी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गौरव हेपट दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी में ठिकाने बदल-बदल कर छिपा हुआ था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग अवैध पिस्टल और 01 नग जिंदा कारतूस जब्त। वैध दस्तावेज न होने पर आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और नारकोटिक्स (नशीले पदार्थ) जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

आरोपी का विवरण:नाम: गौरव हेपट (उम्र 29 वर्ष)पिता का नाम: बलवंत राव हेपटनिवासी: बूढ़ापारा, सप्रे गार्डन के सामने, थाना कोतवाली, रायपुर। पुलिस ने आरोपी को डी.डी. नगर थाना के अपराध क्रमांक 409/2025 में गिरफ्तार किया है। फरारी के दौरान उसे शरण देने वाले मददगारों और ठिकानों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here