Home Breaking सोशल मीडिया पर उद्योग लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी...

सोशल मीडिया पर उद्योग लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी शैलेन्द्र गिरफ्तार

19
0



रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दोना-पत्तल मशीन और कच्चा माल दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। मामला थाना डी डी नगर का है।

आरोपी ने प्रार्थी से कुल ₹2,95,000 की रकम ऐंठी।गिरफ्तार आरोपी: शैलेन्द्र कुमार रजक (उम्र 39 वर्ष)। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी द्वारा 25 से 30 अन्य लोगों और दूसरे राज्यों में भी ठगी की सूचना है।

ठगी का तरीका (Modus Operandi)भ्रामक विज्ञापन: आरोपी सोशल मीडिया पर अधिक मुनाफे का विज्ञापन डालता था।झूठा आश्वासन: खुद को कंपनी संचालक बताकर मशीन, कच्चा माल देने और तैयार माल वापस खरीदने का लालच देता था। रकम वसूलना: झांसे में लेकर पीड़ित से किश्तों में लाखों रुपये जमा करा लेता था। टालमटोल: पैसे मिलने के बाद माल देने में बहानेबाजी शुरू कर देता था।

पुलिस की कार्रवाई डीसीसी पश्चिम संदीप पटेल, एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देश पर एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी डीडी नगर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here