Home Chhattisgarh भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी आवाज़ बना Azad Hind Live24”आज Azad Hind...

भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी आवाज़ बना Azad Hind Live24”आज Azad Hind Live24 के संपादक कृष्ण कुमार वैष्णव बने इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

12
0



रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनहित, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले कृष्ण कुमार वैष्णव को इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी पत्रकारिता, जनहित और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर सौंपी गई है।कृष्ण कुमार वैष्णव पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते हुए जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। भ्रष्टाचार, घोटाले, प्रशासनिक लापरवाही एवं गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उन्होंने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। यही कारण है कि आज उनकी पहचान प्रदेशभर में “सत्य की आवाज़” के रूप में बन चुकी है।वर्ष 2007 में उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। पत्रकारिता की शुरुआत उन्हें सरगुजा मेल साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक स्वर्गीय जसबीर सिंह उदय के नेतृत्व में करने का अवसर मिला। वहीं से उन्होंने पत्रकारिता के मूल सिद्धांत सीखे और जनहित की पत्रकारिता को अपना उद्देश्य बनाया।पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें सबसे अधिक प्रेरणा शिवकुमार गोस्वामी से मिली, जिन्होंने उन्हें पत्रकारिता की बारीकियों से परिचित कराया और हर परिस्थिति में सच के साथ खड़े रहने की प्रेरणा दी।इसके बाद उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाया। बाद में उन्होंने “Azad Hind Live24” का पंजीयन कराकर संपादक के रूप में नई पहचान बनाई। आज Azad Hind Live24 प्रदेशभर में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला मजबूत मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है।पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृष्ण कुमार वैष्णव को दिल्ली की कई NGO एवं फाउंडेशन द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी पत्रकारिता को प्रदेशभर में संघर्षशील और निर्भीक पत्रकारिता का प्रतीक माना जाता है।इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र जैन ने कहा कि पत्रकारों पर बढ़ते दबाव, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान संगठन की प्राथमिकता है।प्रदेश महासचिव प्रीति पटेल ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज़ को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेगा तथा भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद कृष्ण कुमार वैष्णव ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि जनता और सत्य के लिए संघर्ष है। उन्होंने कहा कि “Zero Tolerance” नीति के तहत भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ अब और मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।जारीकर्ताAzad Hind Live24“सत्य के साथ… जनता के विश्वास के साथ…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here