Home Breaking तिल्दा-नेवरा में राइस मिल के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच...

तिल्दा-नेवरा में राइस मिल के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

17
0



तिल्दा-नेवरा: थाना क्षेत्र अंतर्गत अमित चावल उद्योग के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शव खुले क्षेत्र में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रारंभिक तौर पर मृतक की उम्र युवा बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो अथवा उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी रखता हो तो तत्काल थाना में संपर्क कर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here