Home Breaking SIMGA: कर्मा जयंती पर बनसांकरा में भव्य आयोजन, झांकी-पंडवानी के साथ रक्तदान...

SIMGA: कर्मा जयंती पर बनसांकरा में भव्य आयोजन, झांकी-पंडवानी के साथ रक्तदान शिविर

47
0



बलौदाबाजार : जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनसांकरा में कर्मा जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत JMD धूमल की गूंज के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान मां कर्मा माता की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने ग्रामीणों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके बाद आयोजित पंडवानी कार्यक्रम ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा, जहां कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने मां कर्मा माता के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और अपनी संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने इस तरह के आयोजनों को सामाजिक समरसता और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला संगठन सचिव सुशील साहू, जिला महिला संगठन सचिव अनुपमा साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू, तहसील सचिव धनेश्वर साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के शेषनारायण साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, पूर्व दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, सिमगा तहसील सचिव बिसाहू साहू, सचिव विरेंद्र साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र सचिव नेतराम साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू, जनपद सदस्य जित्तू बंजारे, बनसांकरा ग्राम अध्यक्ष मनोज लीलाधर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके अलावा सिमगा ग्रामीण कोषाध्यक्ष लेखराम साहू, सरपंच राहुल ठाकुर, बनसांकरा ग्रामीण उपाध्यक्ष हरेंद्र साहू, सचिव योगीराम साहू तथा युवा कार्यकर्ता केवल साहू और कुंदन साहू,यशवंत साहू, सोमू साहू,हेमंत साहू,नारायण साहू,हुमन साहू,सोनू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा का संदेश देते हुए 11 यूनिट रक्तदान भी किया गया, जिसे सभी ने सराहा। अंत में सभी ग्रामवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here