नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा नेवरा: तिल्दा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में दिनदहाड़े हुई चोरी जांच में जुटी तिल्दा पुलिस। आशिस में ध्रुव ने बताया कि आज दोपहर 01 बजे वे और उनकी धर्मपत्नी अपने निजी काम से हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास घर में ताला लगाकर गए हुवे थे अपना काम निपटा कर जब घर लौटे तो घर में बाहर एक युवक काली कलर की मोटरसाइकिल में सवार होकर घर के ही बाहर खड़ा हुआ था उससे पूछने पर उक्त युवक ने कहा की वह कोई महिला समूह वाला है अपने एक और साथी का इतंजार कर रहा है जिसके बाद अशीस और उनकी पत्नी घर में मेन गेट में लगे ताला को खोलने वाले थे तभी घर के पास सीढ़ी से उनके ही घर से एक और युवक बाहर कूदा और तत्काल जाकर घर के बाहर मोटरसाइकल में सवार युवक की बाइक ने बैठकर फरार हो गए, आशिस और उनकी पत्नी अक्चकित हुवे और कुछ दूर पीछा करने के बौजुद कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद दोनो ने घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे अलमारी और संदूक का ताला टूटा हुआ मिला तथा उनमें रखे सामान चोरी होना पाया गया। खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं हुई की कितने का सामान , सोना , चांदी और नगदी की चोरी हुई है। तत्पश्चात आस पास के पड़ोसी आशिस के घर पर पहुंचे और तिल्दा पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना पर तत्काल तिल्दा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है। साथ ही पुलिस टीम आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मजे की बात तो यह है कि आज ही बिजली विभाग के द्वारा मेंटेंस के लिए ग्राम पंचायत कोहका बस्ती में सुबह 11 बजे से 05 बजे तक लाइट बंद किया गया था। जिससे आस पास के कुछ सीसीटीवी बंद पाया मिला।







