Home Breaking ब्लेड से गला काटकर युवक ने की आत्महत्या, सगाई टूटने के बाद...

ब्लेड से गला काटकर युवक ने की आत्महत्या, सगाई टूटने के बाद नहीं लग रहा था रिश्ता

73
0



ब्लेड से गला काटकर युवक ने की आत्महत्या, सगाई टूटने के बाद नहीं लग रहा था रिश्ता

दुर्ग : नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर पर बाथरूम में ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की सगाई टूटने के बाद रिश्ता नहीं लग रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था।नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि 30 वर्षीय मृतक भूपेंद्र कुमार सेन पिता नरेंद्र कुमार सिंह वार्ड क्रमांक 2 अहिवारा में रहता था और घर पर ही किराना दुकान चलता था। आज सुबह 8 बजे के करीब बाथरूम में ब्लेड से युवक ने खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली।टीआई ने बताया, मृतक अपने माता-पिता एवं दो भाइयों के साथ रहता था। युवक अविवाहित था। परियोजना ने घटना की सूचना दी, जिस पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here