Home Breaking लोन दिलाने के नाम पर 21 लाख 92 हजार रूपये की धोखाधड़ी,...

लोन दिलाने के नाम पर 21 लाख 92 हजार रूपये की धोखाधड़ी, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 ग्रामीण महिलाओं के साथ की धोखाधड़ी

77
0
Oplus_131072



लोन दिलाने के नाम पर 21 लाख 92 हजार रूपये की धोखाधड़ी एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 32 ग्रामीण महिलाओं के साथ धोखाधड़ी

गरियाबंद : जिले के अमालीपदर थाने का है। जहां प्रार्थिया पुष्पांजलि मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, आरोपियों ने उसके घर आकर महिला समूह को आसानी से लोन मिल सकता है, कहते हुये लालच दिया था। उसके बाद भारत फायरेंस कंपनी के कर्मचारी/अभिकर्ता आरोपी लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश ने प्रार्थिया पुष्पांजलि के घर आकर लोन का फार्म भरने के बाद लोन की रकम स्वीकृत कराई थी। पुष्पांजलि ने बताया कि मुझे विश्वास में लेकर अंगुठा का बायोमेट्रिक लिया गया, फिर मेरे नाम से स्वीकृत लोन की रकम निकालकर आरोपिया झटकान्ती मांझी व उसके पति प्रेम सिंग मांझी को दे दिया गया। इसी प्रकार अन्य 31 महिओं से छलपुर्वक धोखाधड़ी करते हुये उनको विश्वास में लेकर कुल 21 लाख 92 हजार 08 सौ अठ्ठाईस रूपये की धोखाधडी की गई।अमालीपदर पुलिस के द्वारा शिकायत जांच में प्रथम दृष्टिया अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 318(4), 3(5), 316(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपिया झटकान्ती मांझी, प्रेम सिंह मांझी, अभिकर्ता लक्ष्मण सिंह उर्फ राकेश को पुलिस अभिरक्षा में ले कर पुछताछ करने पर तीनों आरोपियों के द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। जिसे समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here