रायपुर : ग्रामीण पुलिस ने इलाके के कुख्यात और आदतन अपराधी लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए उसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत जेल भेज दिया है। लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी (24 वर्ष), निवासी सदर रोड, गोबरा नवापारा। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 की धारा 3(2) के तहत जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) रायपुर के आदेश पर जेल निरुद्ध। आरोपी के खिलाफ साल 2010 से अब तक कुल 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी हत्या, अवैध शराब-गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस ने पहले भी 11 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया था, लेकिन इसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ।वर्तमान जिला मजिस्ट्रेट के कड़े आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) रायपुर में बंद कर दिया है।






