महाकाल डेली नीड्स में आधी रात को अज्ञात चोरों का धावा; नगदी और सामान समेत हजारों का नुकसान
तिल्दा-नेवरा (रायपुर):नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड पुलिया के पास स्थित ‘महाकाल डेली नीड्स’ दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे डेली नीड्स के सामान और गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत दुकान के संचालक गुलशन कुमार साहू (उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14, पशु चिकित्सालय के पास, नेवरा) ने इस घटना की लिखित शिकायत तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी से की है। आवेदन में पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, सामान के नुकसान की भरपाई कराने और नगद रकम वापस दिलवाने की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







