
तिल्दा नेवरा: आज 17 मई को तिल्दा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिल्दा रेल्वे पानी टंकी के पास मेन रोड में एक धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तिल्दा पुलिस टीम मौका पहुॅचने पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते दिखा जिन्हें घेराबंदी कर पकडकर आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील के चाकू को जप्त कर आरोपी कोे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है। नाम पता आरोपी -विनय निषाद पिता नरेश निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्र0 17 अंबेडकर चैक तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0







