Home Breaking ताराशिव में मनाई गई स्वामी आत्मानंद की 97वीं जयंती, बच्चों ने गीत-भजन...

ताराशिव में मनाई गई स्वामी आत्मानंद की 97वीं जयंती, बच्चों ने गीत-भजन से दी श्रद्धांजलि

16
0



तिल्दा नेवरा: डॉक्टर खूबचंद बघेल शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में स्वामी आत्मानंद जी की 97 वी जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद जी के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ के बच्चों द्वारा गीत,भजन का आयोजन किया गया ।जिसमें स्वामी जी के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री संतराम वर्मा अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव ने स्वामी आत्मानंद जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी जी का जन्म 6 अक्टूबर 1929 को रायपुर जिला के बरबंदा गांव में हुआ था ।उनकी माता का नाम भाग्यवती देवी एवं पिता का नाम धनीराम वर्मा था। पांच भाई और एक बहन में तुलेंद्र सबसे बड़े थे ।जो बाद में स्वामी आत्मानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए। 27 अगस्त 1989 को स्वामी जी स्वर्ग सिधारे। कार्यक्रम को श्री मनीष वर्मा सरपंच प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम पश्चात विद्यापीठ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री सन्त राम वर्मा,टी.पी.शर्मा(पूर्व प्रधानाचार्य)केवरा वर्मा (प्रधान पाठक),विद्या वर्मा, सरस्वती वर्मा,चंपा वर्मा, मिथलेश निर्मलकर,दिव्या वर्मा,रुचिका साहू, पार्वती वर्मा, पदमनी वर्मा, चंद्रकला यादव, साधना वर्मा, नंदिनी वर्मा, ममता वर्मा, भुवनेश्वरी वर्मा, राजकुमारी साहू सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here