तिल्दा-नेवरा रायपुर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। फाफाडीह क्षेत्र में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रहे 3 स्कूली ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों को बैठाने और ड्राइवर सीट के आसपास बच्चों को नहीं बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।इधर तिल्दा-नेवरा में भी स्कूली ऑटो और स्कूल वाहनों के संचालन में नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आते रहते हैं। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर अब तिल्दा की जनता सवाल उठा रही है— तिल्दा-नेवरा में स्कूली वाहनों की जांच कब होगी? क्या किसी अप्रिय घटना के बाद प्रशासन जागेगा? बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग कब करेगा सख्त कार्रवाई?तिल्दा क्षेत्र के अभिभावकों की मांग है कि स्कूली ऑटो और अन्य स्कूल वाहनों की अचानक जांच कर क्षमता, फिटनेस, परमिट और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।तिल्दा की जनता पूछती है—बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, तो कार्रवाई के लिए किसी हादसे का इंतजार क्यों?






