Home Breaking देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जनपद सदस्य भारती सोनू निर्मलकर...

देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जनपद सदस्य भारती सोनू निर्मलकर ने दीं शुभकामनाएं!

15
0



रायपुर :आज पूरा देश 15 अगस्त के अवसर पर अपना स्वतंत्रता दिवस बेहद गर्व, उमंग और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मना रहा है। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्व के पावन मौके पर चारों तरफ तिरंगा फहराया जा रहा है और वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है।इसी बीच, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07 से श्रीमती भारती सोनू निर्मलकर ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से मिली है, और हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना योगदान दें। आज क्षेत्र में इस राष्ट्रीय उत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह और देशभक्ति की लहर देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here