रायपुर/ तिल्दा/ देवघर: बाबा वैद्यनाथ धाम (बाबा धाम) की पावन यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने पवित्र ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल उठाकर बाबा धाम तक की पैदल यात्रा पूरी की।श्रद्धालुओं ने बताया कि इस पूरी धार्मिक यात्रा का सफल आयोजन और प्रबंधन समाज सेवी दिलीप भैया और हर्ष अग्रवाल के विशेष सहयोग से संभव हो पाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में दिलीप भैया और उनकी सेवाभावी टीम का सराहनीय योगदान रहा।जलाभिषेक के बाद भावुक भक्तों ने दिलीप भैया और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि दिलीप भैया और उनकी निस्वार्थ सेवा करने वाली टीम पर बाबा की असीम कृपा और आशीर्वाद हमेशा बना रहे। इस दौरान पूरा माहौल ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।





