Home Breaking पशुधन मित्रों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, नियमित...

पशुधन मित्रों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, नियमित मानदेय और सुरक्षा की उठाई मांग

18
0



रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री जिला राजनांदगांव के विधायक और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ श्री रमन श्री से मुलाकात आज छग पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले संघ हमारे छत्तीसगढ़ पशुधन मित्र संघ गौ सेवक paiw एवं मैत्री महासंघ ने निवास स्थान पर मुलाकात किया और इस मुलाकात में प्रांतीय पदाधिकारी साथ में जिला के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी ने बताया कि आज हम विगत 26 वर्षों से पशुधन विकास विभाग में कार्य कर रहे हैं और कार्य आधारित मानदेय मिलता है और मिलने में ही दो से तीन साल लग जाता है । पर हमें एक निश्चित मासिक मानदेय भी नहीं मिलता जबकि हम विभाग का सहयोगी बने हुए हैं हर कार्य को हमारे द्वारा संपादित किया जा रहा है । साथ ही आज छत्तीसगढ़ में भी बहुत पद रिक्त हैं खासकर के फील्ड अधिकारी में और उसे कमी के कारण कार्य करने में भी विभाग की दिक्कत आ रही है। तो हम चाहते हैं की कम से कम एक चतुर्थ श्रेणी का वेतन हमें एक निश्चित मासिक मानदेय के रूप में दिया जाय । प्रांत प्रमुख धर्मेश अटनागर जी और जिला अध्यक्ष पूनम चंद्र वर्मा जी ने भी कहा कि आपका कार्यकाल में भी हमने गए पर असफल ही हुए हैं । ना हमारे लिए बीमा भी नहीं है । कोई भी कार्यकर्ता मृत भी हो जाता है तो शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार का मदद नहीं मिलता । जबकि हम विभाग का पूरा कार्य जिनमें कृत्रिम गर्भाधान बधियाकरण टीकाकरण पशु शिविर में सहयोग पशु संगणना इत्यादि करके देते आ रहे है । इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने कहा कि आप लोगों की मांग तो जायज है मैं एक निश्चित मासिक मानदेय के लिए पहला करूंगा ताकि आप लोगों के मानदेय मिलता रहे और हमको पूर्ण आश्वस्त भी किया है की अतिशीघ्र में पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम जी से बात करूंगा और आगे का पहल करने के लिए बोलूंगा । प्रांत संयोजक युवराज चौधरी जी ने आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात में भीष्म कुमार साहू विनोद कुमार लावत्रे गेंदलाल साहू ललित मेश्राम पोखन साहू दिनेश वर्मा प्रकाश जांगड़े शत्रुघ्न ढीमर नोहर साहू ओमप्रकाश साहू एवं पीलू राम साहू उपस्थित थे इनकी जानकारी मीडिया प्रभारी भूषण देवांगन जी ने दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here