रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने बहुप्रतीक्षित निगम, मंडल और आयोगों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 13 विभागों के 24 पदों पर बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं।प्रदेश के भाजपा नेता वेदराम मनहरे को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है। इस आयोग में अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान और सदस्यों के रूप में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर एवं दयावंत धर बांधे की नियुक्ति की गई है। तिल्दा जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर (सोनू) मनहरे सहित क्षेत्र के अनेक समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई दी है।

सरकार का बड़ा फैसला राज्य सरकार ने इस फेरबदल के जरिए महिला आयोग (डॉ. ममता साहू), केश शिल्पी कल्याण बोर्ड (गौरीशंकर श्रीवास) और मछुआ कल्याण बोर्ड सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में खाली पड़े राजनीतिक पदों को भर दिया है।







