शादी के नाम पर ₹9.5 लाख की ठगी करने वाले ओडिशा के 3 शातिर जालसाज गिरफ्तार, दिल्ली के मैरिज ब्यूरो से रचा था जाल!
रायपुर: पीड़ित: मनहरण टिकरिहा ने रायपुर के आजाद चौक थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट। शादी का झांसा देकर ऐसे बुना जाल मैट्रिमोनी फ्रॉड दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिए पीड़ित की पहचान कथित ‘रजनी शर्मा’ से हुई थी। आरोपी महिला ने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, एक्सीडेंट और इलाज का बहाना बनाया। 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच लाखों रुपये अपने खाते में डलवाए। पैसे वसूलने के बाद महिला ने अपना मोबाइल बंद कर पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया
पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल और स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने बलांगीर (ओडिशा) में छापा मारकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।जुर्म कबूला: मुख्य आरोपी जसवंत डूण्डी ने अपने साथियों मनोज राणा और यश नायक के साथ मिलकर ठगी की बात स्वीकार की।जब्ती व धाराएं: आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में BNS की धारा 318(4), 111(1), 3(5) और 66D IT एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अलर्ट: मैरिज ब्यूरो या ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स पर बिना पूरी जांच-पड़ताल किए किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करें!







