Home Breaking रायपुर जिले में तहसीलदारों के तबादले, तिल्दा में भी नए अधिकारियों की...

रायपुर जिले में तहसीलदारों के तबादले, तिल्दा में भी नए अधिकारियों की पदस्थापना

22
0



रायपुर: प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्यालय कलेक्टर (वित्त शाखा), जिला रायपुर द्वारा आज एक बड़ा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत जिले के कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में आंशिक संशोधन करते हुए उनके नए ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं।

तिल्दा तहसील के मुख्य बदलाव: श्री तोमन कुमार: नायब तहसीलदार तिल्दा को अब नायब तहसीलदार समोदा (आरंग) के पद पर भेजा गया है।

श्री अजय कुमार पाण्डे: सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख को नायब तहसीलदार तिल्दा नेवरा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।अन्य प्रमुख स्थानांतरण:श्री बाबूलाल कुर्रे: तहसीलदार धरसींवा से अब तहसीलदार आरंग बनाए गए हैं।श्री राजकुमार साहू: नजुल तहसीलदार रायपुर से तहसीलदार धरसींवा भेजे गए हैं।श्री सुजन सोनकर: अति० तहसीलदार खरोरा अभनपुर से तहसीलदार खरोरा बने हैं।श्री विक्रांत सिंह राठौर: तहसीलदार गोबरानावापारा से तहसीलदार मंदिर हसौद बनाए गए हैं।श्री चन्द्रशेखर मढ़ई: तहसीलदार खरोरा से तहसीलदार गोबरानावापारा भेजे गए हैं।श्री गजानंद सिदार: नायब तहसीलदार समोदा आरंग से नायब तहसीलदार खरोरा, अभनपुर बनाए गए हैं।श्री नरेन्द्र वर्मा: सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख से नजूल तहसीलदार रायपुर नियुक्त किए गए हैं।

यह आदेश कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शेष व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।

Oplus_16908288

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here