रायपुर: राजधानी रायपुर के तिल्दा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक साथ कई बड़ी कार्यवाहियां की हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की गई है। साथ ही ओवररेटिंग करने वाले 3 दुकान कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।घर पर दबिश: 38 पाव अवैध शराब जब्त ग्राम तुलसी (मानपुर), थाना तिल्दा।आरोपी: प्रकाश सिरमौर (पिता चंद्रभूषण सिरमौर)।के रिहायशी मकान से 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले)। कुल मात्रा: 6.84 बल्क लीटर शराब जब्त किया गया।दो अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज ग्राम कोहका।में आरोपी: विजय बंजारे और युवराज बंजारे। के पास से 5.58 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त किया गया। ओवररेटिंग करने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त: शराब दुकानों में अधिक दाम (ओवररेटिंग) वसूलने की शिकायतें पर तीन लोगों को कार्य मुक्त किया गया। तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक (बर्खास्त) किया गया।
उच्चाधिकारी: सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन पर प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा मुख्य जांचकर्ता: आबकारी उपनिरीक्षक (वृत्त तिल्दा) मेधा मिश्रा द्वारा मामले दर्ज किए गए।एक्शन टीम: उपनिरीक्षक अलेक्स एक्का, कमल कुंजाम, आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा, ऋत्विक खोबरागड़े, टीकम और वाहन चालक रेवाराम।






