तिल्दा नेवरा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण में एक बड़ा सांगठनिक फेरबदल हुआ है। संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम पंचायत खपरीकला के वर्तमान और लोकप्रिय युवा सरपंच रामेश्वर साहू को तिल्दा ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
युवा सरपंच रामेश्वर साहू को संगठन में महामंत्री का अहम पद सौंपा गया है।
कार्यकर्ताओं में जश्न: इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नए महामंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सांगठनिक भविष्य की कामना की है।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि जमीन से जुड़े और सक्रिय युवा चेहरे रामेश्वर साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं को एकजुट करने और युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।






