तिल्दा नेवरा: रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक बड़ा और दुखद हादसा हो गया। यहाँ ओवरब्रिज के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस और RPF की तत्परता घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शिनाख्त की कोशिशें जारी तलाशी के दौरान पुलिस को मृतका के पास से कुछ पहचान पत्र (ID Cards) मिले हैं। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर महिला की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर लिया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा है, लापरवाही या फिर कोई अन्य कारण।






