Home Breaking तिल्दा में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 5...

तिल्दा में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 5 हाइवा जप्त!

20
0



तिल्दा नेवरा: माइनिंग विभाग ने तिल्दा खरोरा मार्ग पर 5 हाईवा वाहनों को किया जप्त। रविवार की रात्रि माइनिंग विभाग द्वारा छापेमारी कर तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर अवैध रेत परिवहन करते 5 हाईवा वाहनों को जप्त कर सभी वाहनों को खरोरा थाना में खड़ी कराया गया है। खनिज प्रशासन के उप संचालक राजेश मालवे के आदेश व सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के मार्ग दर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा रात्रि छापेमारी कर 5 हाइवा वाहनों जो कि रेत का अवैध परिवहन करते पाए गये, अवैध रूप से रेत परिवहन करते उक्त सभी वाहनों को थाना खरोरा के सुपुर्द में दिया गया। हाइवा चालको के पास खनिज का कोई भी अभिवहन पास नही मिला।इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक प्रिया सिन्हा व सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा सैनिक रिज़वान, जीतेन्द्र वर्मा, मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here