छत्तीसगढ़/तिल्दा/कोरबा: एक महिला अपने परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री पहुंचती है, लेकिन पहले वहां दिन मशीन की चपेट में आकर उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे ने नाबालिग के सिर से मां का साया उठा दिया. मृतिका के परिजनों में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार के दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी. घटना के वक्त फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे. मृतका भी लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी. चालू हालत में मशीन साफ करने के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई. मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान 26 साल की बिछनी बाई के रूप में हुई है.
मौत की फैक्ट्री! नियमों को ठेंगा, चली गई महिला मजदूर की जान कोरबा और तिल्दा नेवरा से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और आक्रोशित करने वाली खबर!
तिल्दा नेवरा में भी मंडरा रहा है मौत का साया! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!तिल्दा नेवरा इलाके में संचालित फैक्ट्रियों में भी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।बिना कवच के मजदूर: भीषण गर्मी और जानलेवा मशीनों के बीच बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से जबरन काम कराया जा रहा है।क्या तिल्दा नेवरा का प्रशासन भी कोरबा जैसी किसी बड़ी और दर्दनाक दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्यों नहीं होती इन फैक्ट्रियों की जांच?
मृतका का एक नाबालिग बेटा है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया. उन्होंने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की. वहीं घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत आंदोलन पर बैठ गए. लगभग 4 घंटे के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत चली. इसके बाद मुआवजे पर सहमति बनी.पीड़ित परिवार को मिला मुवाअजा पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 75 हजार रुपये दिए गए. वहीं मृतका के पुत्र के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराने, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 1500 रुपये भरण-पोषण राशि देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी.फैक्ट्री संचालक पर FIR दर्ज मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है. वहीं आगे की जांच करवाई की जा रही है.







