Home Breaking तिल्दा में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का हल्लाबोल;...

तिल्दा में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का हल्लाबोल; जनविरोधी नीतियों और महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

17
0
Oplus_131072



तिल्दा नेवरा: केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर द्वारा एक विशाल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता और स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद कर केंद्र सरकार के फैसलों का विरोध किया।

राशन सामग्री के बढ़ते दाम: लगातार बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता और किराना व्यापारी परेशान हैं।

सोना-चांदी न खरीदने की अपील का विरोध: केंद्र सरकार के कथित बयानों (१ साल तक सोना-चांदी न खरीदने की अपील) से सराफा और किराना बाजार पर बुरा असर पड़ा है।

अजितेश शर्मा के नेतृत्व में जुटे दिग्गज यह पूरा कार्यक्रम अजितेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के बीच जाकर केंद्र की नीतियों के खिलाफ जन-जागरण किया गया।

पूरे कार्यक्रम में सुनील सोनी नीरज राठी के कृष्णमूर्ति गोवर्धन यदु गजानंद वर्मा अनूप रवानी सनत सेन दशरथ डेहरिया लाला शर्मा श्याम वाधवा हेमलाल साहू अजय मारकंडे छोटू नवरंगे साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here