तिल्दा नेवरा : में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल, ₹113 प्रति लीटर पर पहुंचा दामतिल्दा नेवरा: रायपुर में पेट्रोल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड रायपुर के तिल्दा नेवरा में पेट्रोल ₹113 प्रति लीटर बिका। पिछले 5 दिनों के भीतर देश में यह दूसरी सबसे बड़ी मूल्य वृद्धि है। लगातार बढ़ते दामों से आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल महंगा होने से रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ने की आशंका है।देशवासियों को 5 दिन में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा हुआ है। सरकारी पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पांच दिन में करीब 4 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।बढ़ेगी महंगाई, गृहणियों को बिगड़ेगा बजट5 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ेगी। माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पर सबसे ज्यादा और सीधा असर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से देश भर में आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ेगी। इसके चलते आने वाले हफ्तों में खुदरा महंगाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।ईरान युद्ध के कारण क्रूड ऑयल के दाम बढ़ेबता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल बाहर से आयात करता है इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं।







